29 अप्रैल 2017 - 18:09
राष्ट्रपति पद कोई आसान पद नहीं है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि राष्ट्रपति पद उतना आसान भी नहीं है जितना मैंने सोचा था।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि राष्ट्रपति पद उतना आसान भी नहीं है जितना मैंने सोचा था।
डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अमरीकी राष्ट्रपति का पद ग्रहण किये 100 दिन पूरे कर लिए।  अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने से पहले ट्रम्प ने यह बात स्वीकार की है कि राष्ट्रपति पद कोई आसान पद नहीं है।  उन्होंने कहा कि मुझको राष्ट्रपति बनने से पहले यह पता ही नहीं था कि यह इतना आसान नहीं है जितना मैं समझ रहा था।  ट्रम्प ने कहा कि यह बहुत मुश्किल पद है और इसको लेकर मैं बहुत हैरान हूं और खुद को बंधा हुआ महसूस करता हूं।  उन्होंने कहा कि यहां पर काम बहुत अधिक है।
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को पद की शपथ ली थी।  अमरीकी राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने शनिवार को 100 दिन पूरे कर लिए हैं।  इस बीच ट्रम्प को विभिन्न प्रकार के विरोधों का सामना रहा है।  ट्रंप की नीतियों का अमरीका के भीतर और बाहर दोनों स्थानों पर विरोध किया जा रहा है।